कासिमाबाद पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे । अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.03.2024 को 01 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ।

उल्लेखनीय है कि मा0न्यायालय अपर सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गाजीपुर द्वारा वाद संख्या 1688/06 धारा 323/504 भादवि बनाम पप्पू सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी ग्राम इंदौर थाना कासिमाबाद गाजीपुर आदि 03 नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था । मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट का तामिला व गिरफ्तारी हेतु व0उ0नि0 रविप्रकाश मय हमराह द्वारा अभियुक्तगण के निवास स्थान ग्राम इन्दौर में दबिश दी गयी।

पुलिस ने बताया की अभियुक्त पप्पू सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी ग्राम इंदौर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने घर पर मौजूद मिले । जिन्हें मा0न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट से अवगत कराते हुए समय 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त:-*
1. पप्पू सिंह पुत्र जमुना सिंह निवासी ग्राम इंदौर थाना कासिमाबाद गाजीपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.व0उ0नि0 रविप्रकाश थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
2.का0 प्रविन्द चौरसिया थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर
3.का0 दिनेश यादव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन