Home उत्तर प्रदेश Lucknow Nesw: लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, पांच लोगों की मौत,; 16 गंभीर रूप से जख्मी 

Lucknow Nesw: लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, पांच लोगों की मौत,; 16 गंभीर रूप से जख्मी 

पूर्वाचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी बस,  लुधियाना से दरभंगा जाने के लिए 40 लोग हुए थे बस में सवार, ड्राइव को झपकी आना बतााया जा रहा है हदसे का कारण 

by Jharokha
0 comments
Lucknow Nesw: Double decker bus going from Ludhiana to Darbhanga overturned in Lucknow, five people died; 16 seriously injured
लखनऊ (Lucknow)।  लुघियाना से बिहार के दरभंगा जा रही डबलडेकर बस 23 फरवरी सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हो कर शाम करीब चार बजे जौखड़ी गांंव के पास पलट गई।  इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोगों  गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है।  मरने वाले में भाई-बहन(अंजली और प्रांसूद्)  भी शामिल है, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है।
  एक निजी कंपनी की बस में कुल 40 लो सवार थे, जो लुधियान से बिहार होली मनाने अपने गांव जा रहे थे, हादसे का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलको अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। इन सवारियों में कुछ लोग लुधियाना तो कुछ लोग पानीपत से बैठे थे।  बस में दो एवारिया ऐसी थीं, जिन्हें नेपाल जाना था।  हादसे में घायल गौरव कुमार, ओमकार सिंह और रवींद्र कुमार ने बताया कि चालक ने आगरा में ढाबे पर बस रोकी थी। वहां उसने खाना खाने से पहले शराब पी थी।
 बता जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से एक निजी कंपनी की बस 40 सवारियों को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होती हुई बिहार जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  बस की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा थी।  यह हादसा गोसाइंगंज थाना क्षेत्र में हुआ है।  अनियंत्रित होकर पलटी बस के कलपुर्जे करीब 100 तक बिखरे हुए थे।  हादसे के बाद लोग घायलों में अपनों को खोजते नजर आए। बताया जा रहा है कि घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर भारी जाम लग या। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन की सहाायता से सड़क से हटाकर यातात सुचारू बनाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे में घायलों की सूची

रूपेश पुत्र राजू मंडल
 प्रभात पुत्र राजेंद्र
 रोहित
 रंजय कुमार पुत्र जागेश्वर
सिंह निवासी जिला सीतामढ़ी
 रमन कुमार पुत्र सुरेश
 फरमान पत्र अजहर अली
 रेनू देवी पत्नी दमन कुमार
 सितारा देवी पत्नी फरमान
 गौरव कुमार पुत्र जगन्नारायण
 ओम कर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह
 रवींद्र कुमार पुत्र कैलूष देव
 रघुनंदन पुत्र दर्पी ऋषभ देव
 स्पेल ऋषभदेव पुत्र स्व परीदीन ऋषभदेव
 राजू पुत्र कमर पाल
  सुलेखा पत्नी महेश
  पूनम पुत्री महेश
   काव्या पुत्री राजा
  संजू पत्नी विशाल कुमार
  गुंजा पत्नी राजा निवासी मधुबनी
  सिद्धार्थ पुत्र राजा कुमार
   अभिलाषा
  शिव कुमार
  प्रमोद पुत्र रामखेलावन
  रविन्द्र कुमार पुत्र श्री कैलिश देव
  जितेंद्र सिंह पुत्र हवानंद सिंह
  रेणु देवी पत्नी रमन कुमार
  राजेंद्र कुमार पुत्र लाहसन
  राजकुमारी पुत्रि रुदल नि लुधियाना
 राजा कुमार पुत्र सुरेंद्र हरियाणा
 परशुराम पुत्र भड्डू लाल शर्मा  नेपाल जापा
विमल पुत्र श्याम नि नेपाल जापा
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles