Home उत्तर प्रदेश बाराचवर शिव तालाब पर धुमधाम के साथ शुरू हुआ, महापर्व छठ

बाराचवर शिव तालाब पर धुमधाम के साथ शुरू हुआ, महापर्व छठ

by Jharokha
0 comments

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर।बुधवार को सुर्य को प्रथम अर्घ देने के साथ ही महापर्व डाला छठ की शुरुआत हो हुई।महिलाओं ने सुर्य उपासना के बाद डुबते सुर्य को अर्घ दिया।बाराचवर गांव के साथ साथ मांटा,खारा, मोहम्मदपुर, अंधौरा गांव की सभी महिलाएं अपने अपने गांव के घाटों पर पहुंच पुजा अर्चना किया।बुधवार कघ शाम चार बजे सभी महिलाएं अपने घरों से बहंगी लचकत जाय जैसे मंगल गीत गाते हुए बाहर निकली व घाट पर पहुंच पुजा करने में जुट गई।इस दौरान बाराचवर ब्लाक के सभी गांवों के घाट रौशनी से जगमगा रहे थे।

बाराचवर शिव तालाब हुआ जगमग

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक के स्थानीय गांव बाराचवर शिव तालाब रौशनी से जगमगा उठा था।तालाब के हर तरफ बैठी व्रती महिलाएं ये नजारा देखते बनता था।मानों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था।तालाब के चारों तरफ मंगल गीत गुंज रहे थे।तो वहीं बच्चे आतिशबाजी करने में मशगूल थे।

जैसे ही चार बजा सभी व्रती महिलाएं मंगल गीत गाते हुए अपने घरो से निकली कुछ हि देर में तालाब के चारों तरफ के घाट महिलाओं से भर गया।जब व्रती महिलाएं अपने हाथों में सुपेली उसमे फल,पान सूपाड़ी ले पुजा अर्चना शुरू की तो ये नजारा इतना सुन्दर था। की इसे पुजा को देखने के लिए स्वयं भगवा भास्कर धरती पर आ जायेंगे।

मंत्री संगीता बलवंत ने दिया सुर्य को अर्घ

सदर विधायक व मंत्री संगीता बलवंत ने भी सभी महिलाओं के साथ जनपद के महराजगंज स्थित अतिप्राचीन घाट सागर पोखरे पर पहुंच डुबते हुए सुर्य को अर्घ महापर्व की शुरूआत की व वहां मौजूद सभी महिलाओं को छठ की शुभकामनाएं भी दी।मंत्री व विधायक संगीता बलवंत महिलाओं के साथ पैदल ही घाट तक गई।व महिलाओं के झुंड में बैठ पुजा अर्चना किया।

नरायण घाट पर विधायक सुनीता सिंह ने दिया अर्घ

लोकप्रिय जमानियां विधायक सुनीता सिंह नारायण घाट पहुंच वहां मौजूद सभी व्रती महिलाओं को महापर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए पुजा अर्चना शुरू की ।विधायक सुनीता सिंह सभी महिलाओं के साथ मंगल गीत गाते हुए चार बजे घर से निकली व नरायण घाट पहुंच सुर्य उपासना करने के साथ डुबते हुए सुर्य अर्घ दे महापर्व छठ की शुरुआत की ।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles