Home उत्तर प्रदेश लापता युवती बरामद,आरोपी फरार

लापता युवती बरामद,आरोपी फरार

by Jharokha
0 comment

भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने तीन दिन पूर्व लापता हुई युवती को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम मत्था नेवादा से शनिवार की शाम को एक युवती अचानक घर से लापता हो गयी।युवती के परिजनों ने उसे खोजने के लिये काफी प्रयास किया।जब वह नही मिली तो युवती के पिता ने खंडासा थाना क्षेत्र के एक युवक के विरुद्ध मवई थाना में नामजद तहरीर दी।पुलिस ने धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिये।

मंगलवार को सूचना मिली कि युवती भक्तनगर चौराहे पर एक युवक के साथ संदिग्ध अवस्था मे खड़ी कहीं भागने के फिराक में है। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल बाबा बाजार चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह,महिला सिपाही शालिनी तथा सिपाही सर्वजीत को मौके पर भेजा।चौकी इंचार्ज जब अपनी टीम के साथ पहुंचे उससे पहले आरोपी फरार हो गया।मौके से युवती को बरामद कर लिया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया तथा आरोपी को पकड़ने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment