नवादा (बिहार) : बिहार के नवादा जिले में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों की हत्या के बाद खुद खुदकशी कर अपनी जान दे दी। महिला ने ऐसा क्यों किया, पुलिस कारणों की तलाश कर रही है। मृतको की पहचान 32 साल की निद खातू, 4 साल की सारिया और डेढ साल की सिदरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निदा खातून की शादी सितंबर 2021 में मोहम्मद शाहिद से हुई थी। बताया जा रहा है कि निदा के ससुर ताहिर जब घर में बच्चों को जगाने पहुंचे तो मां और दोनों बेटियां मरी हुई पड़ थी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में हुटी हुई है।
दो बच्चियों की हत्या कर मां ने की खुदकशी, कारण तलाश रही पुलिस
previous post
