Home उत्तर प्रदेश मुनीर का कारनामा, 75 लड़कियों की शादी, 200 लड़कियों को बना दिया कॉलगर्ल

मुनीर का कारनामा, 75 लड़कियों की शादी, 200 लड़कियों को बना दिया कॉलगर्ल

by Jharokha
0 comment

मध्यप्रदेश पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में संलिप्त मुनीर नाम के एक ऐसे दलाल को काबू किया है, जिसने 200 से अिधक लड़कियों का जीन नर्क बना दिया है। पुलिस ने इसे मध्यप्रदेश के इंदौर के काबू किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा देह व्यापार सौदागर मुनीर उर्फ मुनीरुल ने बताया कि वह पूरे देश में बंग्लादेशी लड़कियों की सप्लाई करता था।

उसने यह भी खुलासा किया कि वह भारत में अब तक 200 से ज्या लड़कियों को कॉलगर्ल बना चुका है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि इनमें से ज्यादातर लड़कियां बंग्लादेशी हैं। उसने बताया कि वह अब तक 75 बंग्लादेशी लड़कियों से शादी कर चुका है। इन लड़कियों को वह खुफिया रास्ते से भारत लाकर उन्हें बंगाल में कॉलगर्ल के रूप में प्रशिक्षित करता था, इसके बाद डिमांड के अनुसार अलग-अलग शहरों में उनकी सप्लाई कर देता था।

बंग्लादेश का रहने वाला है मुनीर

पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी मुनीर बंग्लादेश के जसोर का रहने वाला है। उसने बताया कि उसने अब तक बंग्लादेश की 75 लड़कियों से शादी कर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल चुका है। मुनीर ने बताया कि उसने बंग्लादेश में गरीब घरों की लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद नाले के रास्ते उन्हें भारत के बंगाल के सीमावर्ती गांवों में प्रवेश करवाता था। इसके बाद उन लड़कियों की तस्करी विभिन्न शहरों में की जाती थी।

मुनीर ने बताया कि इन लड़कियों को कोलकाता में रख कर कालगर्ल का प्रशिक्षण दिया जाता था। इसके बाद उनकी दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर ग्राहकों की मांग के अनुसार उन लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी। पुलिस के मुताबिक अब तक आफरीन, सागर, आमरीन सहित कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका हैं, लेकिन मुनीर फरार हो गया था जो पुलिस को 11 माह से गच्चा दे रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक 21 बंग्लादेशी लड़कियों का रेसक्यू किया जा चुका है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment