12
कपूरथला। पंजाब (Punjab) के कपूरथला जिले में एक सिक्युरीटी गार्ड ने खुद को मार कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान वर्षीय सचिन पुत्र गुरमीत सिंह हाल निवासी ग्रोवर एनक्लेव नजदीक न्यू जूडीशियल कांप्लेक्स मूर निवासी गांव बद्दुवाल जिला कपूरथला के रूप में हुई है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बताया जा रहा है कि सचिन कपूरथला में ही एक रबर की फैक्ट्री में बतौर सिक्युरीटी गार्ड नौकरी करता था। सचित ने बुधवार की देर रात अपने ही घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि बताया कि सचिन ने जिस .315 बोर के पिस्टल से खुद के माथे गोली मारी है वह अवैध हथियार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त तमंचा अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के कारण और सचिन के पास तमंचा आया कहां से इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद कही कुछ कहा जा सकेगा।