2
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के गढ़ में आतंवादी ही पैदा होते हैं। यह बात राजभर ने आमगढ़ से पकड़े गए संदिग्ध आतंवादी मोहम्मद शेख को लेकर मंगलवार को कही।
ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है और हर आतंकवादी आजमगढ़ से ही पकड़ा जाता है, ऐसा क्यो। इसके साथ उन्होंने मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी एटीए की तारीफ भी की।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आमप्रकाश राजभर के निशाने पर हैं। यही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव की लंदन यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में एसी में बैठकर ट्विटर और प्रेस कान्फ्रेंस करते-करते मई बीत गई। अब जून की गर्मी उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए उनका बैग पैक होना शुरू हो गया है।