अखिलेश पर राजभर का तंज, कहा- सपा के गढ़ में आतंवादी पैदा होते हैं

Rajbhar taunts Akhilesh, says terrorists are born in SP's stronghold

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा के गढ़ में आतंवादी ही पैदा होते हैं।   यह बात राजभर ने आमगढ़ से पकड़े गए संदिग्ध आतंवादी मोहम्मद शेख को लेकर मंगलवार को कही।
ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहा जाता है और हर आतंकवादी आजमगढ़ से ही पकड़ा जाता है, ऐसा क्यो। इसके साथ उन्होंने मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी एटीए की तारीफ भी की।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आमप्रकाश राजभर के निशाने पर हैं। यही नहीं उन्होंने अखिलेश यादव की लंदन यात्रा पर भी तंज कसते हुए कहा कि लखनऊ में एसी में बैठकर ट्विटर और प्रेस कान्फ्रेंस करते-करते मई बीत गई। अब जून की गर्मी उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए उनका बैग पैक होना शुरू हो गया है।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला