Home स्‍वास्‍थ्‍य Lipsticks Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए लगा रही हैं लिपस्टिक यह भी जानलें, नहीं तो…

Lipsticks Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए लगा रही हैं लिपस्टिक यह भी जानलें, नहीं तो…

by Jharokha
0 comments

लिपस्टिक (Lipsticks) वाकई में एक महिला की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए हर महिला और लड़की लिपस्टिक लगाती है। इसलिए लिपस्टिक को एक महिला की सबसे अच्छी फ्रेंड कहा गया है।

होठों पर लगी ये लिपस्टिक चेहरे पर तुरंत रंग भर देती हैं और मिनटों में ही आपको आकर्षक बना देती हैं। इसलिए यह हर महिला की पहली पसंद होती है इसमें कोई दो राय नहीं। महिलाओं के होठों पर लग कर उनकी सुंदरता को बढ़ाने वाली लिपस्टिक के कई साइड इफेक्ट्स (Lipsticks Side Effects) भी हैं। जानकारों के मुताबिक इसके निरंतर प्रयोग से स्वास्थ्य संबंध समस्या भी आ सकती है।

खासकर उन महिलाओं और लड़कियों के लिए जो 24 घंटे में दो से चार बार से ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। लिपस्टिक का नियमित प्रयोग करने से अत्यधिक मात्रा में क्रोमियम का खतरा रहता है। क्योंकि लिपस्टिक को बनाने में कई तरह के रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रासायनिक पदार्थ आसानी से त्वचार और शरीर में प्रवेश कर नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जाने लिपिस्टिक के साइड इफेक्टस-

लिपस्टिक से होने वाला नुकसान

  • दूसरे के लिपस्टिक का इस्तेमाल न करें। इससे संक्रमण हो सकता है।
  • लिपस्टिक स्किन एलर्जी का कारण भी बन सकती है। इससे होठों पर दाने निकल सकते हैं और खुजली भी होती है। ऐसा इसलिए कि लिपस्टिक में बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड नामका रसायन होता है। यह घटक कार्सिनोजेनिक है, इसलिए सावधान रहें।
  • लिपिस्टिक टॉक्सिन पैदा करती है। लिपस्टिक में कई हानिकारक रसायन होते हैं। इसलिए इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आपका शरीर इन विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर लेगा।
  • लिपस्टिक का अत्यअधिक इस्तेमाल कैंसर का कारण भी बनत है। क्योंकि इसमें अधिकांश तत्व कार्सिनोजेनिक प्रकृति के होते हैं, इसलिए लिपस्टिक से कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।
  • इसके अलावा खांसी, आंखों में जलन, घरघराहट और होठों में खुजली और अन्य एलर्जी होती है। लिपस्टिक से किडनी की समस्या भी आ सकती है।
  • नियमित रूप से लिपस्टिक का उपयोग करने पेट के ट्यूमर का भी खतरा रहता है।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

गहरे रंग की लिपस्टिक में जहरीले रसायनों की मात्रा अधिक होती है
लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा पेट्रोलियम जेली लगाएं।
गर्भावस्था के दौरान लिपस्टिक लगाने से बचें। इनके सेवन से गर्भपात भी हो सकता है
सप्ताह में 2-3 बार से अधिक लिपस्टिक न लगाएं

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles