Home उत्तर प्रदेश इकलौते बेटे ने बट्टे से कूंच कर मां-बाप को मार डाला, फिर गंगा नहाने काशी गया

इकलौते बेटे ने बट्टे से कूंच कर मां-बाप को मार डाला, फिर गंगा नहाने काशी गया

अपने तरह की यह अनोखी घटना जौनपुर जिले के गांव अहमदपुर, थाना जफराबार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अम्बेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतक मां-बाप का नाम बबिता देवी और श्याम बदादुर बताया जा रहा है।

by Jharokha
0 comments
The only son bludgeoned his parents to death with a pestle, then went to Varanasi to bathe in the Ganges River.

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां इकलौते बेटे में सिल-बट्टे से कूंच-कूंच कर मां-बाप की हत्या कर दी। यह नहीं मां-बाप की हत्या के बाद वह खुद गंगा नहाने काशी चला गया।
अपने तरह की यह अनोखी घटना जौनपुर जिले के गांव अहमदपुर, थाना जफराबार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान अम्बेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि मृतक मां-बाप का नाम बबिता देवी और श्याम बदादुर बताया जा रहा है। यह घटना गत 8 दिसंबर की है।
जांच में यह सामने आया है कि अम्बेश कुमार ने अपने माता-पिता की हत्या के बाद शवों को बोरे में भरा और फिर उसे कार में रख कर बेलाव घाट से शवों को बोरे सहित गोमती नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय अम्बेश में अपने माता-पिता की हत्या की उस समय घर पर कोई नहीं था।
पुलिस की पूछताछ में अम्बेश ने बताया कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई नहीं था। हत्या के बाद शवों को गोमती में फेंकने बाद वह घर आ गया, ताकि उसपर किसी को शक न हो। इसके अगले दिन 9 दिसंबर को वह खुद अपने माता-पिता को ढूंनढने का नाटकर करने लगा। अम्बेश न बताया कि उसने खुद अपने नात-रिश्तेदारों को माता-पिता के लापता होने और उनको ढूंढवाने मदद करने को कहा। इस दौरान वह 12 दिसंबर को वह खुद ला पता हो गया।
मां-बाप और भाई के लापता होने पर परेशान उसकी कटौना गांव निवासी बहन वंदना किसी नहोनी की आशंका जताते हुए थाना जफराबाद पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की तीन टीम गठित कर मामले की तफतीश शुरू कर दी । इसके बाद पुलिस को अम्बेश के वारणीसी में गंगा नहाने और जौनपुर वापस आने की सूचना मिली। पुलिस ने अम्बेश में बरामद कर जब उससे पूछताछ की वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस के सवालों में ऐसा उलझा कि उसने आपने मां-बाप की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंके जानके की बात कबूल कर ली। बताया जा रहा है कि अम्बेश के पिता श्यामपहादुर रेलवे ड्राइवर थे और चार माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। ससुराल में रह रहे श्यामबहादुर से अम्बेश का रुपयों को लेकर विवाद रहता था जो उनकी मौत का कारण बना।  फिलहाल अम्बेश पुलिस की गिरफ्त में है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles