Mohammadabad Assembly : मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र 378 की गीनती अति संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र में होती है। भूमिहार बाहुल्य इस विधानसभा क्षेत्र में चार लाख से अधिक मतदाता हैं । वैसे तो इस विधासभा क्षेत्र में मुस्लिम, बानिया, राजपूत, ब्राह्मण, अनुसूचित और ओबीसी वोटरों की संख्या अच्छीखासी है जो जीतहार का अंतर तय करते हैं। गाजीपुर जिले का यह विधानसभा क्षेत्र संसदीय क्षेत्र बलिया के अंतर्गत आता है। मौजूदा समय में यहां के सांसद भारतीय जनता पार्टी के विरेंद्र सिंह मस्त हैं।
स्वतंत्रता संग्राम में रही है मोहम्मदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका
स्वतंत्रता संग्राम में भी मोहम्मदाबाद का काफी महत्व रहा है। महान क्रांतिकारी शिवपूजन राय, डा: मुख्तार अंसासरी का भी संबंध इसी मोहम्मदाबाद से रहा है। यहां तहसील परिसर में शहीदी स्मारक है तो अंसारी चौक भी मोहम्मदाबाद के महत्व का बखान करता है।
पूर्व उप राष्ट्रपित हामिद अंसारी का संबंध भी मोहम्मदाबाद के अंसारी घराने से है। यही नहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और अब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोजन सिन्हा भी इसी मोहम्मदाबाद क्षेत्र हैं। यही नहीं मऊ से बसपा विधायक और कुख्यात मुख्तार अंसारी का संबंध भी इसी मोहम्मदाबाद से है।
कृष्णानंद राय ने रोका था अफजाल की जीत का छक्का
इस मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र की सीमाएं जंगीपुर, जहूराबाद, जमानियां और बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र लगती हैं। मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में अंसारी परिवार का दबदबा रहा है। अफजाल अंसारी इस सीट से पांच बार 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 तक विधायक रहें हैं। अफजाल अंसारी की जीत का छक्का भाजपा विधायक कृष्णानंद राय ने रोका था।
सिबगतुल्लाह अंसारी रहे हैं दो बार विधायक
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर उनकी पत्नी अल्का राय ने चुनाव जीता था। वर्ष 2007 में हुए चुनाव में अफजाल अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी ने समाजवादी पार्टी और 2012 में कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव जीता था। वर्ष 2017 भाजपा के टिकट पर अल्का राय ने सिबगतुल्लाह को 32 हजार से अधिक अंतर से हराया था। जबकि कांग्रेस के जनक कुशवाहा अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।
मोहम्मदाबाद विधानसभा चुनाव परिणाम (2017)
- उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
- अलका राय भाजपा विजेता 122,156 53.08% 32,727
- Sibgatulla Ansari बसपा दूसरे स्थान पर 89,429 38.86%
- Janak Kumar कांग्रेस 3rd 9,910 4.31%
- सुरेंद्र भाकपा 4th 2,503 1.09%
- None Of The Above नोटा 5th 2,283 0.99%
- Jaigobind आईएनडी 6th 901 0.39%
- दिलीप कुमार बीएमयूपी 7th 684 0.30%
- Srikrishna आईएनडी 8th 634 0.28%
- Sagir सीपीआई (एमएल) (एल) 9th 565 0.25%
- Parmanand जनदीप 10th 556 0.24%
- Svati एसजेपी (सीएच) 11th 523 0.23%
मोहम्मदाबाद अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम
साल उम्मीदवार का नाम पार्टी स्थान कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
2017
- अलका राय भाजपा विजेता 122,156 53.08% 32,727
- Sibgatulla Ansari बसपा दूसरे स्थान पर 89,429 38.86%
2012
- सिबगतुला अंसारी क्यूड विजेता 66,922 33% 7,333
- राजेश राय सपा दूसरे स्थान पर 59,589 29%
2007
- सिबगतुला अंसारी सपा विजेता 56,361 39% 3,386
- अलका राय भाजपा दूसरे स्थान पर 52,975 37%
2002
- कृष्णानंद भाजपा विजेता 61,049 40% 7,772
- अफजाल अंसारी सपा दूसरे स्थान पर 53,277 34%
1996
- अफजल अंसारी सपा विजेता 63,468 41% 19,602
- वीरेंद्र बसपा दूसरे स्थान पर 43,866 29%
1993
- अफजाल अंसारी भाकपा विजेता 49,123 37% 13,572
- विजय शंकर राय भाजपा दूसरे स्थान पर 35,551 27%
1991
- अफजाल अंसारी भाकपा विजेता 53,447 45% 9,263
- विजय शंकर राय भाजपा दूसरे स्थान पर 44,184 37%
1989
- अफजाल अंसारी भाकपा विजेता 39,588 36% 8,575
- विजय शंकर राय भाजपा दूसरे स्थान पर 31,013 28%
1985
- अफजाल अंसारी भाकपा विजेता 29,816 34% 3,064
- अभय नारायण राय कांग्रेस दूसरे स्थान पर 26,752 31%
1980
- विजय शंकर सिंह इंक (I) विजेता 28,002 44% 13,798
- रामजनम राय जेएनपी (एससी) दूसरे स्थान पर 14,204 22%
1977
- राम जनम राय जेएनपी विजेता 22,371 38% 1,993
- कृष्ण नंद राय कांग्रेस दूसरे स्थान पर 20,378 34%