Home उत्तर प्रदेश एक साल से रह रहा था लीव-इन, प्रेगनेंट हुई तो हत्या कर शव के किए तीन टुकड़े

एक साल से रह रहा था लीव-इन, प्रेगनेंट हुई तो हत्या कर शव के किए तीन टुकड़े

by Jharokha
0 comments
Was living live-in for a year, got pregnant then murdered and cut the body into three pieces

गोरखपुर : पिछले करीब एक साल से लीव-इन में रह रही एक महिला की उसके प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर दिए। हत्या की वहज यह थी कि महिला प्रेगनेंट हो गई थी और उसका पुरुष मित्र उसपर अबॉशर्न करवाने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की इसके बाद शव के तीन टुकड़े कर उसे खेत में फेंक दिया था। यह खुलासा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस ने किया है। महिला की पहचान गोरखपुर जिले बरहज थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासी 30 वर्षीय खुशबू सिंह के रूप में हुई।

उत्लेखनीय है कि गत 30 सितंबर को धान के खेत में देवरिया जिले की पुलिस को एक महिला का तीन टुकड़ों कटा हुआ शव मिला था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना भलुअनी की पुलिस ने मुन्ना निषाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मुन्ना निषाद ने बताया कि खुखबू के साथ वर्ष 2022 से गोरखपुर में लिव-इन में किराए के घर में रह रहा था।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि लिव-इन में रहने के दौरान खुशबू गर्भवती हो गई थी। उसने अबॉर्शन करवाने के लिए खुशबू को कई बार कहा, लेकिन उसने अबॉर्शन कराने से मना कर दिया। इस बात को लेकर उसका उससे विवाद रहने लगा। इसी गुस्से में उसने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को तीन टुकड़ों में काटकर धान के खेत में फेंक दिया था। मुन्ना बताया कि वह खुशबू के ही गांव पैना का रहने वाला है। उसने बताया कि खुशबू ने 2016 में कोर्ट मैरीज की थी और साल 2022 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से वह खुशबू के साथ रह रहा है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles