नई दिल्ली : इन दिनों पाकिस्तानी सेना अधिकारी का एक बयान काफी चर्चा में है। यह बयान चर्चा में होने साथ ही विवादित भी है। Pak सेना के मीडिया विंग अधिकारी अहमद शरीफ चौरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुसलमानों को काफिरों से दूर रहने की हिदायत दी है। शरीफ चौधरी के इस बयान की वीडियो इन दिनों शोसल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस वीडियो में सेना अधिकारी सार्वजनिक तर पर कहते हैं – ईमान वालों को छोड़ कर काफिरों को दोस्त न बनाओ। अगर तुम ऐसा करोगे तो समस्या खड़ी होगी, फिर तुम मुस्लिम में नहीं आते। अहमद शरीफ ने आगे कहा-अफगान कहते हैं उनका और भारतीयों का DNA डीएनए एक है। उन्होंने आगे कहा-अगर डीएनए एक है तो अफगान मुस्लमान कैसे हो सकते हैं।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के इस अधिकारी के इस विवादित बयान से पाकिस्तान में रह रहे हिंदू-सिख और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। शरीफ का यह बयान न केवल पाकिस्तानी हिंदुओं बल्कि अफगानितस्तान के साथ संबंधों पर भी असर डाल सकता है।