Home उत्तर प्रदेश गठरी लेकर गहमर से चौसा जा रही थीं महिलाएं, चेक पोस्ट पर जब बिहार पुलिस गठरी खोला तो फटी रह गई आंखें

गठरी लेकर गहमर से चौसा जा रही थीं महिलाएं, चेक पोस्ट पर जब बिहार पुलिस गठरी खोला तो फटी रह गई आंखें

by Jharokha
0 comment
Women were going from Gahmar to Chausa with a bundle, when Bihar Police opened the bundle at the check post, they were left in tears.

बक्सर। उत्तर प्रदेश के गहमर से आटो रिक्शा में बैठक कर बिहार के बक्सर जिले में स्थित चौसा जा रही महिलाओं की चेकपोस्ट बिहार पुलिस ने जब जांच के लिए गठरी खोली तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

दरअसल बिहार में शराब बंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश और नेपाल की सीमा पर शराब तस्करों का धंधा चमका हुआ है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बार्डर पर सक्रिय शराब तस्कर तरह-तरह के तरकीब अपना रहे हैं।

इन्हीं तरकीबों के चलते बक्सर के चौसा स्थित बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा पर शराब तस्करी का नया नमूना देखने को मिला। यहां महिलाएं महिलाएं गठरी में शराब बांध कर आटो रिक्शा से उत्तर प्रदेश के गहमर से चौसा होते हुए भोजपुर जिले के आरा जा रही थीं। तभी बिहार की सीमा में प्रदवेश करते ही उत्पाद चेक पोस्ट पर जांच के दौरान तस्कर महिलाएं काबू कर ली गईं। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों को यानी कुल पांच लोगों को काबू कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी पांचों आरोपी बिहार के भोजपुर जिले के गांव उजिलया के बिनटोलवा रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह शराब वह उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे भोजपुर जाने के लिए गहमर में आटो पर बैठे थे। इन पांचों गठरियों से भारी गिनती में शराब बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए आरोपितों की पहचान चुनमुन देवी पति राम अयोध्या चौधरी, सुशीला देवी पति शिवशंकर बिंद, सोनी देवी पति सुनील प्रसाद, मिथुन बिंद पुत्र स्व: कपिल बिंद, गोवर्धन बिंद पुत्र स्व:सूबेदार बिंद के रूप में हुई है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like