Home उत्तर प्रदेश जेल में जुंबा डांस, वायरल वीडियो में जम कर थिरकती दिंखी बिकरू कांड की खुशी दुबे

जेल में जुंबा डांस, वायरल वीडियो में जम कर थिरकती दिंखी बिकरू कांड की खुशी दुबे

by Jharokha
0 comments
जेल में जुंबा डांस, वायरल वीडियो में जम कर थिरकती दिंखी बिकरू कांड की खुशी दुबे

कानपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कांस्टेबल खड़ी है और कुछ औरतें जम कर डांस कर रही हैं। इसमें एक महिला सफेद रंग के कुर्ता में डांस कर रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे हैं जो इस समय कानपुर देहात के जिला जेल में बंद है। यह वीडियो भी कानपुर देहात जिला जेल की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिला जेल में महिला कैदियों को योग सीखाने के लिए कैंप लगाया है, जिसमें महिला बंदी जुंबा डांस कर अपना वजन कम कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया था। जबकि बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में खुशी दुबे इस समय जेल में बंद है।

मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद महिला कैदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जेल के भीतर योग प्रशिक्षिका किरन गुप्ता ने तीन दिवसीय कैंप लगाया था। यह वीडियो इसी योग कैंप का है। मन की शांति के लिए जेल में गायत्री मंत्र का पाठ किया गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles