Home उत्तर प्रदेश खानपुर पुलिस ने सुलझाया,गबन का मामला

खानपुर पुलिस ने सुलझाया,गबन का मामला

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।गाजीपुर जिले की खानपुर पुलिस ने चौबीस घंटे पहले गायब हुए दो लाख रुपये का मामला सुलझा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मिडिया को बताया की एल्युमिनियम फर्म के मालिक का दो लाख रुपय किसी और ने नहीं बल्कि फर्म का मुनीम ही गबन किया है,मुनीम के पास से दो लाख रुपय बरामद हुए है।वहीं गबन के मामले में दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया की 15 सितंबर को फर्म के मालिक विश्वनाथ यादव के सेल्समेन माल आपूर्ति का दो लाख रुपय गबन होने का फर्जी लुट का शोर मचाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी पुलिस ने बताया की जांच के दौरान पता चला की फर्म मालिक के मुनीम वाराणसी जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र सवाईपुर निवासी अरबिंद पटेल अपने साथियों शिलपुर थाना क्षेत्र चमांव गेट निवासी राजेश गुप्ता ये दोनों मिलकर दो लाख रुपय का गबन किया था। मामले का खुलासा स्वाट प्रभारी श्याम जी यादव थानाध्यक्ष खानपुर पन्नेलाल,उपनिरीक्षक नागेंद्र यादव आदि लोग टीम में शामिल रहें।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment