Home देश दुनिया जलती चिता में कूदा युवक

जलती चिता में कूदा युवक

by Jharokha
0 comments
जलती चिता में कूदा युवक

 

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर में मंगलवार को एक युवक ने श्मशान घाट में जलती चिता में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि यह युवक कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि, विरुधुनगर में श्मशान घाट में एक 50 वर्षीय शख्त का शव उसकी मौत के बाद जलाया जा रहा था, तभी वहां 26 साल के कंस्ट्रक्शन वर्कर ने आकर जलती चिता में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जलती चिता में छलांग लगाकर जान देने वाले 26 साल के कंस्ट्रक्शन वर्कर का नाम राम सिंह है और वह सेवलपट्टी का रहने वाला बताय जा रहा है।

सुबह मिला अधजला शव

यह पूरी घटना राजापलयम के कायाकुडियारु की है। यहां पर एक श्मशान घाट में मंगलवार को एक 50 साल के शख्स की चिता जलाई गई थी। बुधवार सुबह जब मृतक के परिजन राख में उसकी अस्थियां लेने गए तो वह हैरान रह गए। उन्होंने वहां पर एक अधजला शव भी देखा तो वो बिल्कुल सन्न रह गए।

दरअसल, बुधवार सुबह मृतक के परिजन राख में उसकी अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक आधी जली हुई बॉडी भी राख में पड़ी हुई है। यह देखकर लोगों ने राजापलयम पुलिस को फोन कर इस बारे में सूचित किया। खबर मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

राम सिंह के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीते कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था और सुसाइड के बारे में बातें कर रहा था। पुलिस को पता चला कि जिस व्यक्ति का की आधी जली हुई बॉडी मिली है, उसका नाम राम सिंह है। मौत का कारण जानने के बाद मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम किया गया और फिर उसी जगह शव को जला दिया गया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles