the jharokha news

मूर्ति विसर्जन में गई दो नाबालिग लड़कियां लापता


हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। यह मामला जिले के थाना क्षेत्र सुमेरपुर के गांव टेढ़ा का बताया जा रहा है। यह घटना करीब चार दिन पहले की है। रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी दोनों लड़कियों की बरामदगी ना होने की वजह से परिवारिक सदस्य सकते में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले गांव में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति रखी गई थी। नवरात्र संपन्न होने के बाद मुर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाया गया था। इस विसर्जन यात्रा में गांव टेढ़वा की यह दोनों युवतियां भी शामिल थीं। लोग दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करके तो चले आए लेकिन, यह दोनों नाबालिग लड़कियां घर नहीं लौटी।

  मुर्गी के साथ किया बलात्कार,  हो गई तीन साल की जेल

देर शाम तक लड़कियों को वापस ना आने पर उनके परिजनों ने हर संभावित जगहों पर उनकी तलाश की। लड़कियों के ना मिलने पर परिजनों ने थाना सुमेरपुर में दोनों लड़कियों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। मगर शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी इन दोनों लड़कियों का कहीं कोई अता पता नहीं चल पाया है ।

  प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़कर करवा दी शादी

इस संबंध में थाना सुमेरपुर के प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है । जल्द ही उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।








Read Previous

गोल्ड मेडलिस्ट आशुतोष गंगल, उत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक

Read Next

हाथरस कांड : हिंसा फैलाने के दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published.