the jharokha news

वरिष्‍ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन

वरिष्‍ठ भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्‍ली : अटल युग के वरिष्‍ठ भाजप नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री 82 वर्षीय जसवंत सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह वर्ष 2014 से बीमार चल रहे हैं। उनके धीन पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर शोक व्‍यक्‍त किया है।
उल्‍लेखनीय है कि जसवंत सिंह साल 2014 में अपने घर पैर फिसलने से गिर पड़े थे। और तभी से वे बीमार चल रहे थे। इस साल उन्‍हें 25 जून को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज जोधपुर में होगा अंतिम संस्‍कार

अस्पताल प्रबंधन ने आपने एक बयान में कहा, ‘गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि माननीय सेवानिवृत्त मेजर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 27 सितंबर, 2020 को सुबह करीब 6:55 बजे निधन हो गया। वह 25 जून 2020 से अस्पताल में भर्ती थे। उनके विभिन्न अंगों ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था, जिनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।’ जसवंत सिंह के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज ही जोधपुर में किया जाएगा।

प्रधान मंत्री ने जताया दुख, कहा- एक मजबूत छाप छोड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताते हुए अपने ट्वीट में लिख, ‘जसवंत सिंह जी ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों के विभाग में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’ ओम शांति।

अनुभवी नेता के निधन से गहरा दुख हुआ

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं से देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।’ इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’

 







Read Previous

जाने जीवन के लिए क्यों आवश्यक है योग

Read Next

आजमगढ़ की गलियों तरकारी बेच रहा ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ का निर्देशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *