Home Uncategorized अफीम के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, जालंधर के रहने वाले हैं आरोपी

अफीम के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, जालंधर के रहने वाले हैं आरोपी

by Jharokha
0 comment

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले की पुलिस ने नशास्तर जीजा-साला को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है ये दोनो पंजाब के जालंधर जिले के रहने वाले हैं। करनाल पुलिस ने आरोपियों के पास 667 ग्राम अफीम बरामद किया है। करनाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 32-33 में केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि कार सवार दो आरोपी अफीम लेकर पंजाब के जालंधर जा रहे है। ये दोनो आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और ये दोनों लंबे समय से नशा तस्करी धंधे में संलिप्त हैं। थाना प्रभाी ने बताया कि सेक्टर पांच में नाकाबंदी कर दी और मेरठ चौक की तरफ से आ रही इनोवा गाड़ी को रोक कर जब तलाशी ली तो कार की डेश बोर्ड से उपरोक्त अफीम बरामद हुई।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment