Home Uncategorized आशुतोष सिंह दीपक की पहल,जल्द मिल सकती है,बाराचवर को रोडवेज बसे

आशुतोष सिंह दीपक की पहल,जल्द मिल सकती है,बाराचवर को रोडवेज बसे

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) आशुतोष सिंह दीपक की पहल से इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली है। क्यो की जल्द ही बाराचवर ब्लाक मुख्यालय को दो रोडवेज. बसे मिलने वाली है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो यात्रियों को मनमाना किराया से छुटकारा मिल सकता है।
जिसका आश्वासन खुद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिया है।

आशुतोष सिंह दीपक ने आनलाइन शिकायत किया था की बाराचवर से मुहम्दाबाद होते हुए गाजीपुर के लिए रोडवेज चला करती थी। हालांकि की कुछ दिन बाद ये परिचालन बंद कर दिया गया था। इस वजह सें गाजीपुर व कासिमाबाद जाने के लिए यात्रियों को काफी जहमत उठानी पड़ती है। तो वहीं प्राईवेट बसें यात्रियों सें मनमाना किराया वसूलते है। यहां के जनप्रतिनिधियो द्वारा भी आम जनमानस के लिए कोइ पहल नहीं किया।

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भी दिया था,शिकायत पत्र

आशुतोष सिंह दीपक रोडवेज बसो के परिचालन हेतु शिकायत पत्र बाराचवर आये मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को भी दिया था।तब मंत्री शिकायत पत्र लेते हुए जल्द ही रोडवेज बसो का परिचालन बहाल कराने के लिए आश्वस्त किया था। बतादें की आशुतोष सिंह दीपक पहले भी दो सड़कों के लिए आनलाइन शिकायत दर्ज करा चुकें है।और इनके शिकायत पर कार्य भी जारी हो चुका है।

मिलेंगी दो रोडवेज बसे

आनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद ब्लाक मुख्यालय बाराचवर को दो रोडवेज़ मिलने की पुर्ण सम्भावना है। ये बसे बाराचवर से होते हुए मुहम्दाबाद गाजीपुर व बाराचवर से कासिमाबाद तहसील क्षेत्र होते हुए गाजीपुर तक जायेगी। अगर रोडवेज बसों का परिचालन बहाल हो गया तो यात्रियों को मनमाना किराया देने से छुटकारा मिल जायेगा। और गाजीपुर व कासिमाबाद जाने के लिए बसों का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज बसों के परिचालन के बाद क्षेत्र के यात्रियों को काफी सहुलियतें मिलने लगेगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment