Home देश दुनिया भारत-नेपाल के बीच जल्‍द शुरू होगी रेल सेवा

भारत-नेपाल के बीच जल्‍द शुरू होगी रेल सेवा

by Jharokha
0 comment

नई दिल्‍ली : पिछले कुछ समय से भारत और नेपाल के तल्‍ख होते रिश्‍तों के बीच जल्‍द ही दोनों देशों के मध्‍य रेल सेवा शुरू होने वाली है। यह रेल सेवा भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक शुरू होगी।

भारत-नेपाल मैत्री रेल परियोजना के अतंर्गत पहले चरण में जयनगर से नेपाल के कुर्था तक रेल परिचालन शुरू होने के संदर्भ में रेल आईजी हाजीपुर एस मयंक ने जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्‍होंने जयनगर पहुंच कर आरपीएफ थाना, रेल परिसर एवं जयनगर स्टेशन से सटे नेपाली रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि नेपाल के लिए रेल सेवा जल्‍द शुरू होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment