Home Uncategorized सोनीपत में निगम चुनाव की गर्माहट, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, जीतेगी युवा सोच

सोनीपत में निगम चुनाव की गर्माहट, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, जीतेगी युवा सोच

by Jharokha
0 comments
soneepat mein nigam chunaav kee garmaahat, deependr hudda ne kaha, jeetegee yuva soch

सोनीपत । सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज सोनीपत पहुंचे, जहाँ उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी निखिल मदान व वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में आदर्श नगर, सेक्टर-15, सिक्का कॉलोनी, 4 मारला, मॉडल टाउन, आईटीआई चौक, काठ मंडी, धानक बस्ती वार्ड न. 2 आदि जगहों पर चुनाव प्रचार किया।

चुनाव प्रचार के दौरान मिले जबरदस्त जनसमर्थन से उत्साहित होकर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने दावा किया कि इस बार सोनीपत में युवा सोच जीतेगी। आज लोग हुड्डा साहब के विकास कार्य को याद कर रहे हैं और एक बार फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

पिछले 6 साल से नगर निगम में भारी भ्रष्टाचार से त्रस्त सोनीपत की जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़े बहुमत से चुनने का मन बना चुकी है। यहाँ एक बार फिर बरोदा उप-चुनाव का इतिहास दोहराया जायेगा।

इस दौरान राई से विधायक रहे स्व. चौ. सूरजमल आंतिल के पुत्र बिजेंद्र आंतिल ने अपने अनेकों समर्थकों के साथ जजपा छोड़ी और चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। इसके अलावा आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की राजनीति से प्रभावित होकर हरिभगवान भोला, कुलदीप भोला, रोशन लाल बतरा, शमी भोला समेत सैंकड़ों लोगों ने भाजपा छोड़ दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।

35 साल से कम उम्र के हैं 16 पार्षद

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सोनीपत में इस बार सबसे युवा नगर निगम होगी। 16 पार्षद ऐसे हैं जो 35 साल से कम आयु के हैं। जो नौजवान, संघर्षशील, ईमानदार और कर्मठ युवा हैं। ये युवा टीम हर वार्ड में नेता नहीं कार्यकर्ता बनकर लोगों के लिए काम करेगी और सोनीपत को विश्वस्तरीय विकास की ओर लेकर जायेगी।

बरोदा उपचुनाव के बाद प्रदेश में बदलाव का बड़ा सन्देश गया है और अब निगम चुनाव नतीजों से साबित हो जाएगा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने सीधा सवाल किया कि सरकार बताये सोनीपत के लिए 6 सालों में क्या किया।

भाजपा ने विकास की रफ्तार को लगाया ब्रेक

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि नया काम करने की तो बात तो दूर है, कांग्रेस के राज में सोनीपत का जो विकास हो रहा था उस विकास की रफ़्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले सोनीपत में एक गवर्नमेंट कॉलेज भी नहीं था, लेकिन सरकार बनने के बाद दर्जन भर यूनिवर्सिटी बना दी गई।

खानपुर, मुरथल, जींद की यूनिवर्सिटी इसमें शामिल है। इसी तरह 6 मेडिकल कॉलेज बने, खानपुर मेडिकल कॉलेज, करनाल मेडिकल कॉलेज आदि। इंजीनियरिंग कॉलेज को यूनिवर्सिटी का रूप दिया गया। इसके अलावा बुनियादी सुविधाओं से जुड़े बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य, सिंचाई, कृषि और व्यापार हर क्षेत्र में जमकर विकास हुआ। सच तो ये है कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के पास पूरे हरियाणा में गिनवाने के लिए कोई भी नया व बड़ा काम नहीं है।

सरकार से हर वर्ष के लोग परेशान हैं

उन्होंने सोनीपत नगर निगम में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और कहा कि इसे भ्रष्टाचार के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी समेत हर वर्ग परेशान है। इसके अलावा तेजी से बढ़ती जा रही बेरोजगारी से युवा वर्ग सबसे ज्यादा दुखी है।

दुर्भाग्य की बात है कि जिस प्रदेश ने तीन तरफ से देश की राजधानी को घेर रखा है, वो आज बेरोजगारी में नंबर-1 है। सरकारी कुव्यवस्था का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। जबकि, पहले हरियाणा की गिनती देश के सबसे शांतिप्रिय प्रदेशों में होती थी।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक बीबी बतरा, विधायक सुरेंद्र पवार, विधायक जगबीर मलिक, विधायक सुभाष गांगोली, विधायक शुकंटला खटक, विधायक जयवीर बाल्मीकि, विधायक मेवा सिंह, विधायक शीशपाल केहर वाला, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, भीम सेन मेहता, सुखबीर फरमाना, बुल्ले शाह, धर्मपाल गुप्ता, अर्जुन दहिया, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र दहिया, पवन बंसल, प्रेम गुप्ता, राजकुमार कटारिया, पवन गर्ग, सुरेश जोगी, विनोद मेहरा, राजीव दहिया, रणदीप, पुनीत राणा, सुलेख गर्ग, कमलेश पांचाल, सौरभ सिंगला, राजेन्द्र चांदना, धर्मवीर चोपड़ा, सीमा शर्मा, राजू मदान, जय पाल आंतिल, राजेश कौशिक, सरदार मनजिंदर, जसपाल खेवड़ा, संजय खेवड़ा, विनोद कौशिक, सतीश कौशिक, डॉक्टर कुलबीर सरोहा, नीलम, सीमा, शीला अंतिल, बिन्नी भारद्वाज, श्याम बजाज, रोहित चौधरी, विनोद सहगल, महेंद्र सेवली, जयपाल कादियान, सुरेश भारद्वाज समेत अनेकों कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सोनीपत में निगम चुनाव की गर्माहट, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, जीतेगी युवा सोच

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles