Home बिहार जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष शरद यादव की हालत खराब, वेंटिलेटर पर

जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष शरद यादव की हालत खराब, वेंटिलेटर पर

by Jharokha
0 comment

पटना : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की हालत खराब बताई जा रही है। उन्‍हें सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत पर उन्‍हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक शरद यादव का इलाज फिलहाल उनके घर पर ही चल रहा है।

पूर्व मंत्री शरद यादव के करीबी कहे जाने वाले जावेद रजा ने बताया है कि यादव की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही है। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था। उन्‍होंने बताया कि बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में पहले से सुधार है और वह 80 प्रतिशत सामान्‍य तरीके से ऑसीजन ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शरद यादव की बीमार पड़ने की खबर सुनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे फोन पर बातचीत की। उल्‍लेखनीय है कि बिहार के कद्दावर नेताओं में शुमार शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment