Home सिनेमा कट्टरपंथियों के निशाने पर शहरूख खान

कट्टरपंथियों के निशाने पर शहरूख खान

by Jharokha
0 comment
कट्टरपंथियों के निशाने पर शहरूख खान

इन दिनों शाहरूख खान कट्टर पंथियों के निशाने पर आ गए हैं। इसकी वजह भगवान गणेश की प्रतिमा की तस्वीर बताई जा रही है, जिसे उन्होंने अनंत चतुर्दशी के दिन अपने घर में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही मुस्लिम कट्‌टरपंथियों ने शाहरूख खान को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। कट्टरपंथी शाखरूख खान को इस्लाम की शिक्षा दे रहे हैं। कइयों ने कहा कि आप हमारे रोल मॉडल हो ऐसा क्यो कर रहे हो।

शाहरुख खान की इस पोस्ट से मुस्लिम कट्टरपंथी गुस्सा कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही इस्लाम की शिक्षा दे रहे हैं। एक कट्टरपंथी ने लिखा, ‘पहले ही अपना धर्म बदल चुके हो।’ एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान तुम्हें सही रास्ता दिखाए, केवल उन लोगों को खुश करने के लिए तुम अपनी सारी सीमाएं लांघ गए हो और भूल गए हो कि तुम एक मुस्लिम फैमिली से हो।’

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment