Home बिहार झारखंड में विकास दुबे जैसे एनकाउंटर, पलामू में पलटी पुलिस की गाड़ी, मुठभेड़ में मार गिराया गैंगस्टर अमन साहू को

झारखंड में विकास दुबे जैसे एनकाउंटर, पलामू में पलटी पुलिस की गाड़ी, मुठभेड़ में मार गिराया गैंगस्टर अमन साहू को

by Jharokha
0 comment
Vikas Dubey like encounter in Jharkhand, police vehicle overturned in Palamu, gangster Aman Sahu killed in encounter

रांची। उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित गैंगस्टर विकास दुबे स्टाइल में एसटीएफ ने गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में मार गिरा है। गैंगस्टर का यह एनकाउंटर पलामू के चैनपुर ढोड में मंगलवार सुबह हुआ है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर को रायपुर से पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस रांची लेकर आ रही थी, इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई।

पुलिस के माताबिक गैंगस्टर अमन ने एसटीएफ जवान से इंसास राइफल छीन ली थी और उस पर गोली चला दी थी, जिसमें जवान घायल हो गया। इस दौरान आरोपी गैंगस्टर अमन साहू भागने लगाया। इस बीच जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अमन को ढेर कर दिया। जबकि घायल एसटीएफ के जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक अमन साहू को पूछताछ के लिए रांची की पुलिस उसे रायपुर से ला रही थी। तभी चैनपुर क्षेत्र में वह हादसा ग्रस्त हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस की गाड़ी पर बम फेंक दिया। इसी का फायदा उठाकर अमन साहू एसटीएफ जवान का हथियार लूट कर भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच हुई मुठभेड़ में अमन मारा गया।

You may also like