Home उत्तर प्रदेश Holi 2026 : झट से पकड़े, जल्दी छोड़े; इस होली लगाएं ऐसा रंग 

Holi 2026 : झट से पकड़े, जल्दी छोड़े; इस होली लगाएं ऐसा रंग 

आपने बहुत खेत ली, लेकिन इस बार हम आप के लिए ऐसे रंग लेकर आए हैं जो झट से पकड़े और जल्दी छोड़े। यही नहीं यह रंग बच्चों के लिए भी काफी मुफीद है।

by Jharokha
0 comments
Holi 2026: Catch quickly, release quickly; Use this color this Holi
झारोखा डेस्क :  दोस्तो रासायनिक रंगों से तो होली (Holi ) आपने बहुत खेत ली, लेकिन इस बार हम आप के लिए ऐसे रंग लेकर आए हैं जो झट से पकड़े और जल्दी छोड़े। यही नहीं यह रंग बच्चों के लिए भी काफी मुफीद है।  अग यह त्वचा पर लग भी जाता है तो इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं हैं।
आपको किसी डाक्टर के बाद जाने की भी जरूरत नहीं है, यानी यह रंग पूरी तरह से ऑर्गेनिक है।  इन रंगों को छुड़ाने में भी आपको मशक्तत नहीं करनी पड़ती और आम कपड़े भी खराब नहीं होते। यानि कुल मिलाकर कम समय और कम पानी में ये रंग आपके शरीर और कपड़ो से उतर जाते हैं1 तो चलिए इस बार हम आपको रंग-बिरंगे फूलों और सब्जियों से ऑर्गेनिक रंग बनाना सिखाते हैं-

इए जानते है कैसे बनाते है प्राकृतिक रंग

सूखा रंग बनाने की प्रारंभिक विधि : दोस्तो आप जिस तरह के रंग बनाना चाहते हैं उस रंग के फूल एकत्र कर लें।  फिर इन्हें सुखाकर मिक्सी ग्राइंडर में तब तक पीसें जब तक फूलों की पंखुड़िया बारीक बाउडर जैसा न बन जााए।  इनकी खुशबू बढ़ाने के लिए आप इसमें  कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की भी मिला सकते हैं। लिजिए अब आप सूखा रंग तैयार हो गया।  रंग, अबीर या गुलाल के रूप में किसी गालों पर मल भी सकते हैं और उड़ा भी सकते हैं।  इन रंग बिरंगे फूलों से तैयार रंग न तो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और ना ही पर्यावरण को।
गीले रंग बनानने की प्रारंभिक विधि : गीला रंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने पसंदिदार कलर के ताजे फूलों का चयनन करना पड़ेगा।  इन फूलों की पंखड़ियों को  रात भर पानी में भिगोकर रखें। इन रंगों की खुशबू बढ़ाने के लिए  इसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की भी मिला दें। इसके अगले दिन आप देखेंगे कि आप का रंगीन पानी तैयार हो गया है। इसक आप किसी से शरीर पर बे हिचक डाल भी सकते हैं। इन फूलों की खुशबू के कारण कोई बुरा भी नहीं मानेगा ।
मनमोहक लाल रंग:
लाल रंग बनाने के लिए आप टेंसू,   गुलाब, लाल गुड़हल या किसी भी तरह के लाल रंगों के फूलों को सुखाकर पीस लें या गीला रंग बनाने के लिए इन्हें एक दिन पहले भीगो लें और दूसरे छान कर इसा इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीला रंग
अपनी होली की खुशियों में पीले रंग का तड़का लगाने के लिए, गेंदा या पीले गुलदाउदी जैसे पीले रंग के फूलों का उपयोग करें, उन्हें कुचलें और पानी में मिलाकर गीला रंग तैयार करें।
चमकीला पीला रंग:
इसके लिए गेंदा या पीली गुलदाउदी जैसे पीले रंग के फूलों का उपयोग करें, उन्हें कूच कर पानी में मिलाकर गीला रंग तैयार करें।
खूबसूरत नीला रंग:
इसके लिए आप नीले रंग के अपराजिता या नीले रंग गुड़हल के फूलों को पीस कर तैयार कर सकते हैं।
सब्जियों से भी तैयार कर सकते हैं रंग
अगर आप चाहें तो अपने किचन की सब्जियों को रंगों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे चुकंदर के रस से लाल और पालक के रस से हरा और हल्दी से पीला रंग तैया करते हैं।
तो आइए हमारे साथ प्रण लीजिए रासायनिक रंगों को छोड़ कुदरती रंगों से होली खेलें और पानी व पर्यावरण दोनो को बचाईए।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles