the jharokha news

गाजीपुर से संगीता बलवंत हो सकती हैं योगी मंत्रिमंडल में शामिल

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर सदर की लोकप्रिय विधायक संगीता बलवंत को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। अगर विधायक संगीता बलवंत को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो लोकप्रिय विधायक संगीता बलवंत के आगे बहुत सारी चुनौतियां होगी । क्यों कि चुनाव होने में मात्र 6 माह का समय है। .इतने कम समय में जनपद के साथ साथ पुरे प्रदेश में अपने दाइत्व का निर्वाहन करना पड़ेगा।हांलाकि सदर विधायक संगीता बलवंत अपने कामों के लिए जानी जाती है।

सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का कहना है,की विधायक जी किसी भी चुनौती का सामना डट कर करती है।इनके द्वारा किये गये कामों से विधानसभा के लोग खुश नजर आते है।। इस संबंध में जब सदर विधायक संगीता बलवंत से बात किया गया तो उन्होंने कहा की अगर जिम्मेदारी मिलती है तो सरकार व जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगी।

विकास ही हमारा सिद्धांत

जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। ये अटकलें भी लगाई जा रही है,की अगर योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो इस बार गाजीपुर जनपद से सदर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक संगीता बलवंत को उस मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसी संबंध में एक सवाल का जबाब देते हुए सदर विधायक संगीता बलवंत ने कहा की जब से हम विधायक है।

  सिऊरीअमहट तीराहीपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में नसीराबाद युवक की मौत

तभी से हमारा सिद्धांत जनता के हित के लिए काम करना है।अगर हमे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो जो हमने कार्य करने का सोच रखा था।उस पर और अधिक बल मिलेगा।उन्होंने कहा की सदर विधानसभा के साथ साथ गाजीपुर जनपद का विकास कार्य होगा। एक सवाल का जबाब देते हुए सदर विधायक ने कहा की मंत्रिमंडल में शामिल करना न करना ये शीर्ष नेतृत्व का काम है। संगठन और सरकार के निर्देश पर ही काम किया जायेगा।

सरकार ने भरोसा जताया तो उतरूंगी खरा

मंत्री बनने की संभावना पर उन्होंने कहा की पार्टी और सरकार भरोषा जताते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किया तो पार्टी और सरकार द्वारा दिये गये दाइत्व को ईमानदारी से पुरा करूंगी।सदर विधायक ने कहा की पहले केवल विधानसभा की जिम्मेदारी थी,अगर मंत्री बनाई जाती हूं ,तो पुरे प्रदेश की जिम्मेदारी. हो जायेगी।और इस जिम्मेदारी को निभाना मेरा कर्तव्य बन जायेगा।जिसे मै सरकार और जनता के विश्वासों पर इतने कम समय में पुरा करुंगी।

  उत्तर प्रदेश में बदल गया स्कूलों का समय, अब खुलेंगे सुबह 7:30 से दो पहर 12:30 बजे तक

उन्होंने कहा की अगर मंत्रिमंडल में शामिल कि जाती हूं,तो पुरे प्रदेश को एक सुत्र में बांध कर विकास कार्य करूंगी।वही एक सवाल के जबाब पर उन्होंने कहा की 2017 से पहले गुंडे और माफियाओं की की सरकार थी ।उस सरकार में गुंडे और बदमाशों द्वारा लोगों को परेशान किया जाता था।गुंडे और बदमाशों को ये पता नहीं था।की एक दिन ऐसी भी सरकार आयेंगी जिसमे गुंडे और बदमाशों की जगह जेल में होगी।भाजपा की इस सरकार में गुंडे और माफिया जेल में है।जो जेल में नहीं है।वो प्रदेश से बाहर है और आम जनता शुकून की सांस ले रही है।








Read Previous

22 लाख की अवैध शराब बरामद, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

Read Next

शाहजहांपुर में राजार्य सभा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published.