Home उत्तर प्रदेश गुरदासपुर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, मची अफरातफरी

गुरदासपुर में अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, मची अफरातफरी

by Jharokha
0 comment
Grenade attack on hospital in Gurdaspur, chaos created
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक निजी अस्पताल पर ग्रेनेड से हमला हुआ है।  यह घटना जिले के ऐतिहासिक कस्बा कलानौर की बताई जा रही है।  इस हमले में अस्पताल की खिड़कियों के कांच टूट कर बिखर गए, जबिक कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  बताया जा रहा है कि कस्बे के मुल्तानी अस्पताल पर रंगदारी के लिए बदमाशों ने ग्रेनेड फेंके।  इससे पहले भी दो बार गोलियां चलाए जाने की खबर है।
मुल्तानी अस्पताल पर ग्रेनेड फेंके जाने की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य पुलिस अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।  और मामले की तफतीश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अस्पताल के संचालक  डा: अमरबीर सिंह मुल्तानी पर गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी को लेकर दबाव बनाने के लिए कई बार हमले किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like