Home उत्तर प्रदेश Punjab News: पंजाब के मोगा में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराया जुगाड़ू वाहन, पति की मौत-पत्नी गंभीर

Punjab News: पंजाब के मोगा में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराया जुगाड़ू वाहन, पति की मौत-पत्नी गंभीर

by Jharokha
0 comments
Punjab News: Major accident in Moga, Punjab, Jugadu vehicle collides with a parked truck, husband dead, wife serious
मोगा (Punjab News) : पंजाब के मोगा (Moga) जिले में 15 मार्च रविवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।  बताया जा रहा है कि यह हादसा मोगा-कोटकपूरा हाईवे पर गांव रोडे के पास रविवार सुबह हुआ है। मृतकों की पहचान  50 वर्षीय बूटा सिंह निवासी वादर जिला मोगा (Moga) अपनी पत्नी मनजीत कौर  के रूप में हुई है।
मामले के अनुसार सड़क के किनारे पहले से ही खड़े एक ट्रक के पीछे जुगाड़ू वाहन जा टकराया।  इस वाहन पर पति-पत्नी बैठे हुए थे। मोटरसाइकिल को मोडीफाई कर बनाई गई बाइक रेहड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रि हो कर ट्रक के पीछे जा टकराया। हादसा इतना भयंकर था कि जुगाड़ू वाहन ट्रक के पीछे घुस गया।  इस हादसे में वाहन चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 की टीम ने काफी कशक्कत के बाद मृतक और घायल पत्नी को ट्रक के पीछे से निकाल कर पास के अस्पताल में पहुंचा।
मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय बूटा सिंह निवासी वादर अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ अपने जुगाड़ी वाहन पर कहीं जा रहा था कि रास्ते में सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था इसी दौरान बूटा सिंह यह समझ पाता कि ट्रक खड़ा हुआ है कि इससे पहले ही हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि जो गाड़ी वाहन समेत दंपती ट्रक के नीचे बुरी तरह फस गए।
एंबुलेंस 108 के चालक  गुरतरण और ईएमटी सनी  ने बतााया कि उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को ट्रक के नीचे से निकला कि इस दौरान बूटा सिंह की मृत्यु हो चुकी थी जबकि उसकी पत्नी मनजीत कौर को गंभीर हालत में इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौका पर पहुंच कर जांच करने में जुट गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles