Home बिहार Lucknow News: छपरा -गोमती नगर एक्सप्रेस में मिली युवती की सिर कटी लाश,  बक्सें में धड़ और झोले में पैक थे हाथ-पैर

Lucknow News: छपरा -गोमती नगर एक्सप्रेस में मिली युवती की सिर कटी लाश,  बक्सें में धड़ और झोले में पैक थे हाथ-पैर

by Jharokha
0 comment
Lucknow News: Decapitated body of a girl found in Chapra-Gomti Nagar Express, torso was in a box and hands and legs were packed in a bag.
लखनऊ । छपरा से चल कर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ Lucknow के गोमती नगर तक जाने वाली छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती की शिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।  हत्यारों ने युवती की हत्या कर उसके शव को बेरहमी सिर, धड़ और हाथ-पैर को काट कर बाक्स और बैग में पैक कर के ट्रेन के स्लीपर क्लास कोच में रख दिया था ।  बताया जा रहा है कि बिना सिर के धड़ को लोहे के एक बाक्स में और हाथ-पैर को पालिथीन में पैक कर एक बैग में रखा गया था। रविवार को सुबह जब छपरा-गोमती एक्सप्रेस ट्रेन गोमती नगर पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि ट्रन जब गोमती नगर स्टेशन पर पहुंची कोच संख्या एस 1 में एक लावारिस बक्सा और बैग मिला। पुलिस ने जब बक्से को खेलवाया तो उसमें से एक युवती की बिना शिर की लाश बरामद हुई।  वहीं पास में रखे बैग को जब खोला गया तो उसमें से युवती के हाथ और पैर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक शव पांच टुकड़ो में कटा हुआ बरामद हुआ।
  पुलिस के मुताबिक शव  25-30 वर्ष  की युवती का लग रहा था। शव को तहर तरह से पैक किया गया था कि उसमें से रक्त की एक बूंद भी न बाहर टपके। फिलहााल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर तीन टीमों को हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि छपरा-गोमतीनगर ट्रेन 20 स्टेशनों से होते हुए करीब  12 घंटे में सफर पूरा करती है। उन्होंने बताया कि रूट के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की रिकार्डिंग देखी जा रही है।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like