Home बिहार बिहार में बड़ा उलटफेर, एक दिग्‍गज नेता की बेटी कांग्रेस में शामिल

बिहार में बड़ा उलटफेर, एक दिग्‍गज नेता की बेटी कांग्रेस में शामिल

by Jharokha
0 comment

मुख्‍य बिन्‍दु

  • लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद याद की बेटी हैं सुभाषिनी राज राव
    बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उन्‍हे दे सकती है टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सियासी उलटफेर जारी है। बिहार के दिग्‍गज नेता और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने कांग्रेस का दामन थाम सबको चौंका दिया है।

कयास लगाया जा रहा है कि सुभाषिनी को कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्‍याशी के रूप में उतार सकती है। सुभाषिनी के पार्टी में शामिल होने की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दी। बताया जा रहा है कि खेड़ा ने ही उन्‍हें पार्टी में शामिल करवाया है।

उल्‍लेखनीय है बिहार राजनीति का दिग्‍गज चेहरा रहे शरद यादव पिछले कुछ समय से दिल्‍ली के एम्‍स में भर्ती हैं। शरद यादव पहले जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख रहे हैं। लेकिन, नीतीश कुमार के साथ उनकी ज्‍यादा दिनों तक नहीं निभी। इसके बाद उन्‍हों ने अपनी नई पार्टी ‘जनतांत्रिक जनता दल’ बना लिया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव महागठबंधन का हिस्‍सा थे। इसबार बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, सीपीआई, राजद, सीपीएम महागठबंधन का हिस्‍सा है। और कांग्रेस इस बार 70 सीटों पर ताल ठोक रही है।

You may also like

Leave a Comment