Home पंजाब लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति की गला काटा

लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति की गला काटा

by Jharokha
0 comment

कपूरथला : पंजाब के कपूरथला जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सुल्तानपुर लोधी में लुटेरों ने एक बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियारों से गला काट कर हत्या कर दी। इससे पहले लुटेरों ने उनके सिर पर वार कर जख्मी कर दिया था। इस बात का पता तब चला जब पड़ोसियों ने दंपति का शव देखा।

यह घटना सुल्तानपुर लोधी के गांव शिकारपुर की बताई जा रही है। इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जरनैल सिंह और उनकी पत्नी जोगिंदर कौर के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर कर शुरू कर कर शुरू कर कर दी है । पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरों ने कमरे में तलाशी ली थी क्योंकि पूरा सामान बिखरा हुआ था। पुलिस मामले को दो एंगल से देख रही है । पहला लूट और दूसरा ब पुरानी रंजिश मान रही है ।

सुल्तानपुर लोधी पुलिस आसपास के के गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि लुटेरे आधी रात को घर में दाखिल हुए और उनकी गर्दन काट कर हत्या कर दी।

You may also like

Leave a Comment