the jharokha news

Azamgarh News : आजमगढ़ में मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी

आजमगढ़ में मुस्लिम लड़की का हिंदू लड़के से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी

परिणय सूत्र में बंधे मोमिन और सूरज


Azamgarh News: आजमगढ़ में एक मुस्लिम लड़की की हिंदू लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इन दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी है। मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की आपस में शादी का यह मामला आजमगढ़ के थाना अतरौलिया के खानपुर फतेह का बताया जा रहा है। लड़की की पहचान मोमिन और लड़के की पहचान सूरज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है खानपुर फतेह निवासी सूरज को करीब दो साल पहले गांव हैदरपुर खास की रहने वाली मुस्लिम लड़की से प्रेम हो गया था। लड़का सूरज और लड़की मोमिन दोनो एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे। इसके बाद दोनों में मजहब की दीवार तोड़ शादी का फैसला लिया। इस बात का पता चलते ही लड़की मोमिन के घरवालों ने पहले तो ऐतराज जताया पर बाद में वह मोमिन की शादी सूरज से करने पर राजी हो गए।

  UP प्रेस क्लेव में परफेक्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया प्रेस कांफ्रेंस

इसके बाद लड़का सूरज और लड़की मोमिन ने अतरौलिया के सम्मो मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद मुस्लिम लड़की मोमिन ने हिन्दू धर्म अपना लिया और अग्नी के फेरे लेकर अपने प्रेमी सूरज के साथ परिणसूत्र में बंध गई। । लड़के ने मुस्लिम युवती से शादी हिंदू रीति रिवाज और सिंदूरदान के बाद सम्मोमाता मंदिर से आशीर्वाद लेकर घर आया।








Read Previous

Ghazipur New : भांवरकोल पुलिस ने पकड़े चोर, तीन डीजल इंजन बरामद

Read Next

Azmgarha : मुर्दा बोला, साहब मैं जिंदा हूं ! जमीन हड़पने के लिए भाई ने घोषित किया मुर्दा