Home उत्तर प्रदेश बरेसर पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी का किया खुलासा एक नाबालिग व उसके साथी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेसर पुलिस ने क्षेत्र में हो रही चोरी का किया खुलासा एक नाबालिग व उसके साथी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

by rajnish mishra
0 comments

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बरेसर पुलिस ने एक नाबालिग व उसके साथी को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई कुछ चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है । पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किये गये आरोपियों के पास से चोरी के समान सहित एक तमंचा व एक कारतुश भी बरामद हुआ है । आरोपियों के गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी ने बताया की थाने की एक टीम उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय के देखरेख में क्षेत्र में भ्रमणशील थी तभी मुखबिर से सूचना प्रदान हुई की अलवालपुर में जो चोरी हुई है । उसमें शामिल दो लोग जहुराबाद पोखरी पर मौजूद हैं । सूचना मिलते ही हमने क्षेत्र में भ्रमणशील टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए उक्त स्थान के लिए रवाना कर दिया ।

जहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया जब दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की साहब अलावलपुर में जो चोरी की घटना हुई थी वो हम लोगों द्वारा ही की गई थी । पुलिस ने बताया की इन पकड़े गये अभियुक्तों के निशान देही पर एक ठेला, लोहे का आंगन, व बाईस सौ रुपये को भी बरामद किया पुलिस ने बताया की चोरी के समान के अलावा एक अवैध तमंचा व एक कारतूस भी बरामद हुआ है । जो इनके पास ही मौजूद था । पकड़े गये अभियुक्त विशाल उर्फ धनजीत राम उम्र 28 वर्ष जो अलावलपुर स्थानीय थाने का ही निवासी वहीं दुसरा विकास कुमार राम जो मात्र अभी 15 वर्ष का ही नाबालिग है । इन दोनों ने ही मिलकर क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करते थे । अब इनके उपर निम्न धाराओं के तहत एक को जेल व नाबालिग विकास कुमार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है । इन दोनों को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय, कां अरविंद पांडेय,कां राकेश कुमार मोर्य, कां संतोष कुमार मोर्य, चालक कांस्टेबल चंदन,कां महेश कुमार आदि शामिल थे।

rajnish mishra

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्म । प्रारंभिक और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा भी वहीं पर । पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय । पिछले छह साल से thejharokha.com से जुड़े हैं। संपर्क नं. 9889688876



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles