Home देश दुनिया Bihar News : नशेड़ी पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगाई आग

Bihar News : नशेड़ी पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगाई आग

by Jharokha
0 comment
Bihar News: Drug addict husband sets wife's private parts on fire

बिहार (Bihar) के कटिहार Katihar जिले शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी पति ने नशे की हालत में लकड़ी में कपड़ा लपेट कर अपनी पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी के चिल्लाने की आवाज जब उसके घर और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पति घर से फरार हो गया। यह घटना जिले के बारसोई नगर पंचायत के एक गांव की बताई जा रही है।

यही नहीं उसने घर से भागत समय पत्नी को धमकी दे गया कि जब वह लौटेगा तो उसे जला कर मार देगा। बताया जा रहा है यह उसी तीसरी पत्नी है। पारिवारिक सदस्यों में महिला को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से प्रथमिक उपचार के बाद उसे कटिहार Katihar रेफर कर दिया।

इस संबंध में आरोपी की बहन और भाभी ने बताया कि उसके देवर ने तीन शादियां की है। यह तीसरी पत्नी है। उन्होंने बताया कि उसका देवर नशे का आदी है और इसी को लेकर घर में अकसर कलेश होता था। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। पीड़िता ने भी यही आरोप लगाया है। इसकी जानकारी संबंधित धाने को दे दी गई है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like