Home उत्तर प्रदेश Ghazipur, गो मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, गयों को कत्ल करने वाला हथियार भी बरामद

Ghazipur, गो मांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, गयों को कत्ल करने वाला हथियार भी बरामद

by Jharokha
0 comments

मुख्य बिंदु

  • थाना गहमर की पुलिस चौकी सेवराई ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • एक क्वींटल दस किलो गो मांस बरामद, आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
  • आरोपियो से कुल्हाड़ी, तराजू, बटखरा, चाकू, लकड़ी का ठीहा और अन्य सामान भी बरामद

रजनीश कुमार मिश्र, गाजीपुर।  एक तरफ सरकार गो मांस पर पूरी तरह सख्त नजर आ रही हैं । इतनी सख्ती होने के बावजूद भी कही ना कही से तस्करों को पुलिस गो मांस के साथ तस्करों को पकड़ ही लेती है। अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में पुलिस ने एक कुन्तल दस किलो गो मांस के साथ तस्करों को पकड़ा है।

गहमर थाने की बारा पुलिस को मिली कामयाबी

गाजीपुर Ghazipur जनपद के गहमर थाने के सेवराई चौकी पुलिस ने तस्करों को गो मांस के साथ पकड़ा है। चौकी प्रभारी रामकुमार ओझा ने बताया की अभियुक्तों को उनके गांव गोड़सरा से ही पकड़ा गया है। रामकुमार ओझा ने बताया की पकड़े गये तीन अभियुक्त स्थानीय निवासी है। बाकी दो अभियुक्त रक्साहां गांव के निवासी है।

यह सामान हुआ बरामद 

पुलिस ने बताया की इनके पास से कत्ल करने के लिए कुल्हाड़ी, तराजू, बटखरा, चाकू, लकड़ी का ठीहा आदि समानों को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया की अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में एसआई हरिनारायण शुक्ला, कां अनिल पटेल, संजय यादव,पवन बिंद व अभिषेक शुक्ला थे।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles