अंडा ‘चोर’ , Egg theft अंडा चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ पंजाब पुलिस का जवान, लोग उड़ा रहे खिल्लीबेगूसराय। पकड़ौआ विवाह का तो नाम आपने सुना ही होगा। पकड़ौआ विवाह का चलन बिहार में है। पकड़ौआ विवाह पर फिल्म भी बन चुकी है। लेकिन इस पकड़ौआ विवाह का इतना भयानक अंत होगा खुद युवती की शादी करने वालों ने भी नहीं सोचा होगा। क्योंकि दुल्हन के जोड़े में सज कर पहली बार ससुराल की दहलीज पर पहुंची युवती सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मरने वालों में विवाहिता, उसका पिता और छोटा भाई शामिल है। ट्रिपल मर्डर की यह घटना की बिहार के बेगूसराय जिले के थाना क्षेत्र साहेबपुर कमाल के गांव गोबिंदपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, 25 वर्षीय राजेश यादव और बेटी 21 वर्षीय नीलू कुमारी (दुल्हन) के रूप में हुई है।
यह है मामला
गांव वालों के अनुसार रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी उमेश यादव की 21 वर्षीय बेटी नीलू अपनी ही बहन की ससुराल के एक लड़के से प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि वह युवक लड़की से छुपछुपा कर मिलता था। एक दिन निलू के घरवालों को लड़के और लड़की को रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद दोनों की शादी गांव के मंदिर में करवा दी। लेकिन लड़के ने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई, जबिक लड़की नीलू अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान यह बात लड़के के पिता को पता चलई वह इस शादि के खिलाफ था क्योंकि लड़के के बड़े भाई की शादी होनी थी।
बताया जा रहा है कि लड़के पिता ने 16 लाख रुपये दहेज के तौर पर मांगे थे। नीलू की ससुराल में शादी थी इसी मौके पर नीलू के पिता उमेश याद और उनके छोटा बेटा नीलू को दुल्हन का जोड़ा पहना कर और दहेज के रुपये लेकर उसके ससुराल पहुंचे जहां पर नीलू के ससुर और उसके घरवालों नीलू, उसके पिता और भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना रविववार की है।
इस मामले में एसपी मनीष ने बताया कि मौके से तीन डेड बॉडी बरामद किया गया है. गावंवालों के जानकरी के हिसाब से मृतका की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी. चुकी बहू को ससुरालवालों द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा था इसलिए वो लोग यहां आये थे और वो इस घर की पुत्र वधु थी जो अपने परिवार के साथ यहां आई थी, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।