the jharokha news

धर्म / इतिहास

Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ, व्रत और विधान

Karwa Chauth 2023: Karwa Chauth, fasting and rituals

Karwa Chauth 2023 : सनातन धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत मायने रखता है। करवा चौथ के दिन विवाहिताएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से ब्रत रखती हैं। सनतान धर्म में कठिन माने माने वाले व्रतों में से करवा चौथ भी एक है।

करवा चौथ का इंतजार महलाओं को वर्षभर रहता है। खाकर नवविवाहित महिलाएं जिनका पहला करवा होता है वह करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साहित और उत्सुक होती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है इसलिए इसे कठिन व्रत माना गया है।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस वर्ष यह व्रत 31 अक्‍टूबर मंगलवार को पड़ रहा है। बदलते सयम के साथ करवा चौथ के व्रत को अब पत्नी के साथ-साथ पति भी रखने लगे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष 31 अक्टूबर मंगलवार की रात 9 बजकर 30 मिनट से करवा चौथ का व्रत प्रारंभ हो रहा है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रख कर हाथों में मेहंदी लगाने के साथ साथ पूरे दिन सजती संवरती हैं। रात को चंद्रोदय के समय चंद्रमा का दर्शन और पूजन कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलती हैं। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति दिर्घायु स्वस्थ्य रहता है।