the jharokha news

जन्माष्टमी पर लाएं कान्हा की बांसुरी, होती धन संपदा में होगी वृद्धि

Bring Kanha's flute on Janmashtami, your wealth will increase.

फोटो : साभार : इंटरनेट से

thejharohkacom : (Krishna Janmashtami 2023) : हिंदू आस्था का प्रतीक श्री कृष्ण जन्मोत्सव देशभर में मनया जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार भद्रापद की कृष्ण पक्ष की अष्टी तिथि को मनाई जाएगी। यह पर्व भारत में नहीं बल्कि दुनिया के उन सभी देशों में मनाया जाता है जहां भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इस वर्ष यह पर्व सात सितंबर 2023 को पड़ रहा है। यह पर्व छह और सात दोनों दिन मनाया है। ऐसा क्यों है। यह इसलिए कि एक र्स्माता नाम और दूसरे दिन गृहस्था नाम होती है। यानि कि छह सितंबर को साधु और सात को गृहस्थ लोग जन्माष्टी का उत्सव और व्रत रखेंगे।

कंस के कारागार में हुआ था श्रीकृष्ण का जन्म

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। अत: जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। मान्यता है भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात को 12 बजे कंस के कारागार में हुआ। उस दिन आज के हिसाब से मौसम खराब था बादल गरज रहे थे और भारी बारिश हो रही थी। ऐसी विषम परिस्थितियों श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव उन्हें सूप में रख कर मथुरा से गोकुल नंद बाबा के घर पहुंचाए थे।

ब्रज क्षेत्र में होता है उत्सव का माहौल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में उत्सव का माहौल होता है। इस दिन मथुरा के बांके बिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों को भव्य रूप दिया जाता है। यह आकर्षक रूप देखने लिए देश विदेश से हजारों की संख्या कृष्णभक्त मथुरा पहुंचते है भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनते हैं।

लड्डू गोपाल को पहनाएं नया वस्त्र, करवाएं पंचामृत से स्नान

जन्मष्टमी के दिन कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करें और उन्हें नए सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाएं। रात के समय लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें झूला झुलाएं। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल यानी भगवान के बाल रूप से जुड़ी वस्तुएं लानी चाहिए जिससे वह प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी कब है और जन्माष्टमी के दिन किन चीजों की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है

जन्माष्टमी के दिन घर लाएं लड्डू गोपाल

पंडित अवध विहारी मिश्र के अनुसार अगर आपके घर में लड्डू गोपाल जी नहीं है और आप लालना चाहते हैं तो जन्माष्टमी का दिन भगवा श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल जी को घर लाएं। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल को घर लाना मंगलकारी होता है।

कन्हैया को बांसुरी बेहद प्रीय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन कृष्ण चंद्र जी के लिए लकड़ी या चांदी की बांसुरी जरूर लानी चाहिए। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद इसे अलमारी या फिर तिजोरी में रख दें। इससे आपके धन-संपदा में वृद्धि होगी।

भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बहुत ही प्रिय है। भगवान अपने मुकुट में हर समय मोरपंख लगाकर रखते थे। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन घर पर भगवान के मुकुट में मोरपंख जरूर लगाएं। इससे नकारात्मका दूर हो जाएगी। साथ ही सुख शांति का माहौल बना रहता है.
जन्माष्टमी दिन लड्डू गोपाल और भगवान श्री कृष्ण को वैजयंती माला पहनाना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन वैजयंती माला लाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। मान्यता है कि कृष्णजी की पूजा अराधना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस दिन गाय और बछड़ें की मूर्ति लेना बहुत ही अच्छा होता है। इसे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। इसकी वजह भगवान श्री कृष्ण का गायों से बेहद लगाव था। इस दिन गाय और बछड़े की मूर्ति घर लानी चाहिए। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के लिए माखन जरूर लाएं। भगवान को माखन का ही भोग लगाएं। इसे भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।







Read Previous

श्री कृष्ण जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण के आविर्भाव का अद्वितीय महोत्सव

Read Next

लड़की ने सांप से कटवा कर की प्रेमी की हत्या, राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान