Home देश दुनिया किन्नर हत्याकांड : गंगा का शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों व किन्नरों में हुआ विवाद, जबरिया महज 2 फीट गड्ढे में शव को दफनाया

किन्नर हत्याकांड : गंगा का शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों व किन्नरों में हुआ विवाद, जबरिया महज 2 फीट गड्ढे में शव को दफनाया

by Jharokha
0 comments
On the day of Holi, we were cooking chicken in the field, then something happened that created an outcry

नंदगंज। स्थानीय बाजार में दो दिनों पूर्व हुई गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के 48 घंटों बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस अब तक उन्हीं संदिग्धों को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। इधर किन्नरों ने पुलिस को दिए गए 10 दिनों के अल्टीमेटम को शुरू कर दिया है। इधर सोमवार की देररात में किन्नर का शव दफनाने के दौरान भी खासा विवाद खड़ा हो गया। हुआ ये कि पोस्टमार्टम के लिए गंगा किन्नर का शव नंदगंज आया। इस दौरान जब उसे दफनाया जाने लगा तो उसके लिए उसके किन्नर साथियों ने करीब 2 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया।

तभी वहां ग्रामीण जुट गए और किन्नर का शव वहां दफनाने का विरोध करने लगे। कहा कि यहां पर किन्नर का शव नहीं दफनाया जाएगा। गांव के लिए यहां शव दफनाना उचित नहीं है। ग्रामीणों की इस बात को सुनकर किन्नरों का हुजूम इस बात पर अड़ गया कि अब यहीं पर शव को दफनाया जाएगा। ये कहकर वो वहीं बैठकर तालियां पीटकर विरोध जताने लगे। इसके बाद ग्रामीण व किन्नरों के बीच काफी बहस हुई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। किसी तरह की स्थिति से निबटने के लिए वहां पर कई थानों की फोर्स तैनात थी।

इस बीच विरोध प्रदर्शन करते हुए किन्नरों ने गंगा किन्नर का शव खोदे गए उसी महज 2 फीट के गड्ढे में ग्रामीणों के विरोध के बीच जबरदस्ती शव को दफना दिया और फिर वहां अगरबत्ती आदि जलाकर धार्मिक क्रिया पूरी कर दी। इधर जब ग्रामीणों ने देखा कि शव को दफना दिया गया है तो आगामी दिनों में शव के संभावित सड़न की बात का आंकलन करके उन्होंने मांग किया कि शव को और अधिक गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दफनाया जाए, नहीं तो यहां पर रहना दूभर हो जाएगा। इधर मंगलवार की शाम 4 बजे तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। पुलिस हत्यारों को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles