Home उत्तर प्रदेश तिरंगा हटाकर सरकारी स्कूल पर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, तीन नामजद सहित चार पर केस

तिरंगा हटाकर सरकारी स्कूल पर फहरा दिया फिलिस्तीन का झंडा, तीन नामजद सहित चार पर केस

by Jharokha
0 comments
Palestine flag was hoisted on government school after removing tricolor, case against four including three named

लखनऊ -। एक सरकारी स्कूल की छत पर लहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उतार कर फिलिस्तीन का झंडा फरा दिया गया। दुस्साहस भरी यह खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव लखाह थाना फलबेहड़ा से सामने आई है। तिरंगा की जगह फिलिस्ती न झंडा फराए जाने के बाद हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने लोगों की शिकायत स्थानी तीन युवकों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपी युवक एक खास समुदाय हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपितों की पहचान सद्दाम, अन्ने और बाउरा के रूप में हुई है। जबिक चौथे आरोपित की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक गांव लखाह के ही रहने वाले संजय त्रिपाठी ने पुलिस को दी लिखित में बताया कि लखाह के ही रहने वाले बाउरा, सद्दाम ,अन्ने और एक अज्ञात आरोपी ने स्कूल की छत पर पहुंचकर तिरंगा झंडा उतार कर फेंक दिया और फिलिस्तीन का झंडा फहरा दिया। उन्होंने बताया कि जब इस घटना का उन्होंने वीडियो बनाने की कोशिश की तो चारों ने उनके साथ गाली गलौज की और फरार हो गए। जांच अधिकारी ने कहा कि चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles