Home देश दुनिया Punjab News: जालंधर में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती

Punjab News: जालंधर में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती

by Jharokha
0 comments
Punjab News: Soot smeared on the statue of Dr. Bhimrao Ambedkar in Jalandhar

पंजाब के जालंधर में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। यह घटना फिल्लोर स्थित राधा स्वामी कालोनी की बताई जा रही है। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने का दावा प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर किया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर न केवल एसएफजे का नाम लिखा गया, बल्कि खालिस्तान का झंडा भी लहराया गया। इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की यह घटना आपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी से ठीक पहले सामने आई है। पन्नू ने इस कृत्य को ब्लू स्टार की बरसी से जोड़ते हुए 6 जून को अन्य अंबेडकर प्रतिमाओं पर भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने की धमकी दी है।
इस संबंध में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि इस तरह की निंदनीय हरकत करने वाले और पन्नू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफतीस कर रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles