
सिद्धार्थ नगर ः सिद्धार्थनगर में पहुँची भाजपा की आशीर्वाद यात्रा के दुसरे दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस किया । इस मौके केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद के माध्यम से जनता से परिचय और आशीर्वाद लेना है। जिस तरह विपक्षी दलों ने नये बने मंत्रियों से सदन में परिचय नही होने दिया है|
इसी माध्यम से लोगो से परिचय कराना ही इस आशीर्वाद यात्रा का मकसद है। इसके अलावा पंकज चौधरी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का उद्देश्य 2022 के चुनाव से नही है। इस समय सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही मंत्री नही और प्रदेशों से भी मंत्री बने है वहां भी जन आशीर्वाद यात्रा चल रही है। पिछड़ी जातियों के जनगणना के सवाल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भाजपा कभी भी जाति की राजनीति नही करती है। यहां सबका साथ सबका विकास है।
भाजपा के लिए हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना को पहुंचाना है। अर्थव्यवस्था के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस महामारी में भी हमारा ग्रोथ अच्छा है बहुत जल्द हम ग्रोथ 4 पॉइंट पर आ जायेगा।