162
पन्ना (मध्य प्रदेश) : उमस और बरसात के मौसम में सांपों का निकलना और डसना जारी है। सर्पदंश से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक सांप एसएसपी के बंगले तक पहुंच गया। वह यहां न केवल पहुंच गया बल्कि , एसएसपी के जूते में बैठकर किंग कोबरा आराम फरमा रहा था। इसका अंदाजा किसी को नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है । लेकिन, ऐसी ही एक घटना पन्ना के एसपी मयंक अवस्थी के साथ हुई। बताया जा रहा है कि जैसे ही एसएसपी अपने सरकारी बंगले में लंच के बाद ऑफिस जाने के लिए आम दिनों की तरह तैयार होकर अपना जूता पहनने लगे वैसे ही उसमे बैठा किंग कोबरा फुफकार उठा।
Table of Contents

पन्ना जिले के एसपी मयंक अवस्थी सोमवार को लंच करने के अपने सरकारी आवास से ऑफिस जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑफिस जाने के लिए उन्होंने अपना जूता उठाया और मोजा निकालने के लिए उन्होंने जैसे ही जूते में हाथ डाला, तो उन्हें लगा कि अंदर कुछ है। दरअसल, जूते के अंदर एक छोटा जहरीला सांप बैठा हुआ था। हाथ डालते ही वह फुफकारने लगा।
हाथ में होने लगी जलन , लगाना सांप ने डस लिया
खबर के मुताबिक, जूते के अंदर पन्ना एसपी मयंक अवस्थी का हाथ सांप से टच हुआ था। सांप को देख उन्हें लगा कि सांप ने डस लिया है। क्योंकि एसपी के हाथ में जलन हो रहा था। उसके बाद तुंरत उन्होंने अपने स्टॉफ को खबर दी। उसके बाद एसपी कोठी में हड़कंप मच गया।