Home उत्तर प्रदेश ताउते का असर मुरादाबाद मे दो दिन से लगातार बारिश

ताउते का असर मुरादाबाद मे दो दिन से लगातार बारिश

by Jharokha
0 comment

मुरादाबाद । ताउते तूफान के अलर्ट के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है बारिश से सड़कें जलमग्न है और लॉकडाउन में जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी परेशान हैं । तेज बारिश और हवाओं की वजह से आम के बागों में तैयार हो रही आम की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। लॉकडाउन में जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग भी सड़कों पर जहां-तहां जगह मिलने पर बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है ।

आम की फसल कोई होगा नुकसान

बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से आम के बागों में तैयार खड़ी आम की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। आम की फसल बेचने वाले किसान भी परेशान हैं तेज हवाओं की वजह से आम टूट टूट कर पेड़ से नीचे गिर रहे हैं, जिसकी वजह से आम कारोबारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक से दो दिन अभी इसी तरह का बारिश और तेज हवाओं का मौसम बना रहेगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment