Home उत्तर प्रदेश UP News: गर्भवती पत्नी को दारोगा ने मारी तीन गोलियां, भाग कर बचाई जान

UP News: गर्भवती पत्नी को दारोगा ने मारी तीन गोलियां, भाग कर बचाई जान

by Jharokha
0 comment
UP News: Inspector shot three bullets at pregnant wife, she saved her life by running away

मोबाइल फोन देखने से मना करने पर एक दारोगा पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को सर्विस रिवाल्वर से तीन गोलियां मार कर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई है। फिलहाल उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पत्नी को गोलियां माने का आरोजि झांसी जिले के बांगरा चौकी के इंचार्ज शशांक मिश्र पर उनकी 28 वर्षीय पत्नी शालिनी सिंह ने लगाया है। बताया जा रहा है शालिनी सिंह को दो गोलियां उनके हाथ पर और एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दारोगा शशांक मिश्र को हिरासत में लेकर उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: https://thejharokha.com/category/uttar-pradesh/

पुलिस को दी शिकायत में शालिनी ने बताया कि वह पुलिस चौकी के पास ही अपने दारोगा पति शशांक सिंह के साथ किराए के मकान रहती है। शालिनी ने बताया कि करीब दो साल पहले बांदा जिले के रहने वाले शशांक मिश्र से उसका विवाह हुआ था। उसने बताया के उसका मायका झांसी में है। वह अपने पति के साथ मायके गई थी। वहां से लौटने के बाद उसका पति शशांक सीधा मोबाइल फोन चलाने चलाने लगा। इसपर उसने उन्हें टोक दिया। इससे गुस्साए शशांक ने सर्विस रिवाल्वर से उसपर सीधे तीन गोलिया चला दी। इस संबंध में झांसी के एसएसपी राजेश एस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई होगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like