Uttar Pradesh Police Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्ती निकली है। अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस UP Police में भर्ती होना चाहते हैं तो यह आप के लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार में पुलिस सेवा में 6, 000 से अधिक कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। विभाग की ओर से शनिवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में 60, 244 से अधिक कांस्टैबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 27 दिसंबर से आरंभ हो जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है।
उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police and Promotion Board) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक 27 दिसंबर, 2023 से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हलांकि आवेदकों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी कभी यह हानिकारक हो सकता है।
कुल पद 60, 244
अनुसूचित जनजाति: 1, 204 पद
अनुसूचित जाति: 12, 650 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग: 16, 264 पद
ईडब्ल्यूएस: 6, 024 पद
सामान्य: 24, 102 पद
शैक्षिक योग्यता : यूपी बोर्ड से 10 -12वीं पास या इसके समकक्ष
सैक्षिक योग्यता : सामान्य 18 से 28
आयु सीमा : अनुसूचित जाति, जनजाति, ओवीसी व महिलाएं 18 से 24 वर्ष
आवेदन के लिए यहां करें विजिट
अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन PDF UPPRPB की आफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें। इसके साथ ही इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।