
फीचर डेस्क
मुद्रा या नि रुपया का इतिहास बहुत पुराना है। लेकिन डालर के मुकाबले भारतीय रुपये बहुत कमजोर है। यही नहीं दुनिया अधिकांश देशों डालर ही चलता है। जिस कारण विदेश यात्रा के बहुत शौकिन लोगों के अरमान मन में दब कर रह जाते हैं। लेकिन यह मात्र भ्रांति है कि भारतीय मुद्रा केवल नेपाल में ही चलती है पर ऐसा नहीं है। दुनिया के कई ऐसे हैं जहां भारतीय रुपया डालर से कम नहीं है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप भारतीय करंसी पर भी दुनिया के कई खूबसूरत देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन देशों की कंरसी भारत के रुपए के मुकाबले कमज़ोर है और वहां आसानी से घूमा जा सकता है। ये हैं दुनिया के कुछ देश जहां जाने के लिए आपको अपने जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। आइए जाने उन देशों के बारे में जहां भारतीय रुपये पर भ्रमण किया जा सकता है।
नेपाल
हिमालय की लहटी में बसा यह भारत का पड़ोसी देश है। यहां की आधिकारिक मुद्रा नेपाली रुपया है। लेकिन इस देश में भी भारतीय करंसी चलती है। नेपाल में भारतीय रुपये की कीमत 1.60 पैसे के बराबर है। यहां काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर और जनकपुर स्थित सीता मंदिर सहित बहुत से दर्शनी स्थल हैं।
श्रीलंका
चारों ओर से समुद्र से घिरा यह छोटा सा देश भारत और भारतीयों के लिए कोई अनजान देश नहीं है। यहां की करंसी भी रुपया है। यहां आपको एक रुपये के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा। अगर आप श्रीलंका जाना चाहते हैं तो नि:संकोच हो कर जाएं। यहां भारतीय रुपये ख़ूबसूरत समुद्र तटों का नजारा ले सकते हैं।
वियतनाम
यह बहुत ही सुंदर देश है। यहां भी भारतीय रुपये का बोलबाला है। इस देश में हमारे एक रुपए की कीमत वहां के 353.80 वियतनामी डोंग है।
कंबोडिया
यहां राजधानी नापेह है। इस देश में एक रुपया के बदले आपको 63.63 रियाल मिलेगा। यहां का अंकोरवाट मंदिर विश्वविरासत की सूची में है। यह मंदिर भगवान विष्णु का मंदिर है। कंबोडिया अपनी हरियाली के लिए जाना जाता है।
जिम्बॉम्ब्वे
इस देश में एक भारतीय रुपया 5.85 जिम्बॉम्ब्वे डॉलर्स के बराबर है। यहां रहना थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन खाना और घूमना बहुत सस्ता है।
मंगोलिया
खाना बदोशी क्या होती है। अगर जानना और समझना है तो आप मंगोलिया जरूर जाएं। यहां भी भारतीय करंसा का दबदबा है। मंगोलिया में भारतीय रुपया मजबूत स्थिति में है। यहां आपको एक रुपए के बदले 37.60 मंगोलियाई तुगरिक मिलेगा।
कोस्टा रिका
यह मध्य अमरीकी देश है। यहां भी भारतीय रुपये सेहत ठीकठाक है। यहां हमारा एक रुपये 8.89 कोस्टारिकन कोलोन के बराबर है। कोस्टा रिका में प्राचीन समुद्र तटों और रंगीन पानी को देखना किसी स्वप्न लोक से कम नहीं है। जुरासिक पार्क की फ़िल्म की सूटिंग भी यहीं हुई थी।
हंगरी
इस देश भी आप भारतीय रुपया लेकर घूम सकते हैं। यहां हमारे एक रुपये की कीमत 4.42 रुपये के बराबर है। यदि आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको एक रुपये में 4.42 रुपये का सामान मिलेगा। हंगरी मध्य यूरोप का एक लैंडलॉक्ड देश है।
आइसलैंड
इस देश की मुद्रा क्रोना है पर भारतीय रुपये क्रोना पर क्रोना पर भारी है। यहां पर आपको एक रुपए के बदले 1.72 क्रोना मिलेगा। सर्दी में तो नहीं पर यहां गर्मी में जमकर इंजॉय कर सकते हैं।
जापान
यह छोटा सा देश अपनी विकसित टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं जो जापना जरूर जाएं। वह भी भारतीय रुपये लेकर। यहां करंसी जापानी एन है।
भूटान
यह छोटा सा देश भारत का पड़ोसी देश है। यहां की करंसी भूटानी नेगुलत्रम है। मुख्य रूप से पर्यटन पर टिकी भूटान की अर्थ व्यवस्था काफी मजबूत है। अगर आप चाहें तों भारतीय रुपये पर भूटान भ्रमण भी कर सकते हैं।
पाकिस्तान
पाकिस्तान को लेकर भी आप के मन में कुछ न कुछ अवश्य चल रहा होगा। भारत के इस पड़ोसी देश में भी हमारे रुपये का काफी दबदबा है। यहां भी आपको एक रुपये के बदले 1.63 पाकिस्तानी रुपया मिलेगा।